Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, एक्टिव केस 16,980

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पीएम ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। मोदी ने बैठक में कहा कि बीते दो हफ्तों में कुछ राज्यों में जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़े हैं उससे साफ है कि महामारी की चुनौती अभी पूरी तरह खत्‍म नहीं हुई है। ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों ने 3000 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गुरुवार को कोरोना के 3,303 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 2,563 ठीक हो गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से बीते 24 घंटे में 39 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,693 हो गई है। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 16,980 हो गए हैं। डेली पाजिटिविटी दर भी बढ़कर 0.66% हो गई है।

देश में 12 मार्च के बाद तीन हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बता दें कि 12 मार्च को कोरोना संक्रमण के 3,116 मामले सामने आए थे।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1367 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 1042 लोग ठीक हुए जबकि एक की मौत हो गई। दिल्ली में अभी एक्टिव केस 4832 हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों चलते केरल सरकार ने भी सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माना भी लगेगा। इसके अलावा गोवा सरकार ने एहतियात के तौर लोगों से इसे पहनने की अपील की है। दिल्ली सरकार पहले ही मास्क पहनना अनिवार्य कर चुकी है। दिल्ली और केरल के अलावा, यूपी-हरियाणा के कुछ जिलों कर्नाटक, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!