Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 2 लाख 68 हजार 833 नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। भारत में अघोषित रूप से आई कोरोना महामारी की तीसरी लहर में बड़ी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 268833 मामले सामने आए हैं। ये संख्‍या पिछले दिन के मुकाबले करीब 4631 अधिक है। इसके अलावा बीते 24 घंटों के दौरान 122684 मरीज ठीक भी हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल देश में एक्टिव केस की संख्‍या 1417820 है और रोजाना की संक्रमण दर का दायरा बढ़कर 16.66 फीसद हो गया है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्‍या भी बढ़कर 6041 हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी टीके की 1,56,02,51,117 खुराक दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटों के दौरान देशभर में वैक्‍सीन की 58,02,976 खुराक दी गई हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में जहां हर रोज संक्रमण दर महज दो फीसद थी वहीं अब ये 15 फीसद के करीब पहुंच गई है। राजधानी दिल्‍ली समेत देश के दूसरे राज्‍य भी इससे अछूते नहीं रह गए हैं। विशेषज्ञ लगातार भारत में पिछले वर्ष की तरह हालातों के पैदा होने की आशंका जता चुके हैं। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी इसी तरह की चिंता जताई है कि हालात पिछले वर्ष की ही तरह खराब हो सकते हैं। दिल्‍ली में फिलहाल संक्रमण की दर 30 फीसद के करीब है।  प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो अंकों में पहुंच गई है। प्रतिदिन सामने आ रहे नए मामलों की संख्या तो पिछले कुछ दिनों से तेज रफ्तार से बढ़ ही रही है जिसके परिणामस्वरूप सक्रिय मामले भी अपने 220 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

7 जनवरी 2022 : 117100

8 जनवरी 2022 : 141986

9 जनवरी 2022 : 159632

10 जनवरी 2022 : 179723

11 जनवरी 2022 : 168063

12 जनवरी 2022 : 193007

13 जनवरी 2022 : 247417

14 जनवरी 2022 : 264202

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!