Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में फिर बेकाबू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण, 5 महीने बाद एक दिन में आए 50 हजार से अधिक मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, नई दिल्‍ली। देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बेकाबू हो गई है। देश में एक बार फिर से पांच महीने के बाद एक दिन में 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछली बार अक्टूबर,2020 में देश में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,364 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 251 लोगों की मौत हो गई है। पिछली बार एक दिन में 50 हजार से अधिक मामले 23 अक्टूबर, 2020 को सामने आए थे। उस दिन देश में एक दिन में कोरोना के 54,350 केस आए थे। उसके बाद आज एक दिन में 50 हजार नए मामले आए हैं।

गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसग़़ढ और चंडीग़़ढ में मामले ब़़ढ रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कुछ जगहों पर कोरोना वायरस का नया वैरिएंट पाया गया है। देश में कुल तीन फीसद सक्रिय मामले हैं और इनमें से ज्यादातर महाराष्ट्र के नौ और कर्नाटक के एक जिले में सीमित हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 12 लाख 31 हजार 650 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 3 लाख 95 हजार 192 हो गए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 692 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 26,735 एक्टिव केस बढ़े हैं। इससे एक्टिव दर बढ़कर 3.35% हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 26,490 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 95.28% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.36% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 23.75 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 22 मार्च, 2021 तक 23,75,03,882 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 10,65,021 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं। इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 23,03,305 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!