Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सहकारिता से काश्तकारों को मिलेगा बड़ा प्लेटफार्म : डॉ. धन सिंह रावत

अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में लगा सहकारिता मेला

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 4 अक्टूबर 2025, अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में आज प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा सहकारिता की अनिवार्यता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को अर्न्तराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि उत्तराखण्ड के 13 जिलों में सहकारिता मेले लगाये जा रहे है इसकी शुरूआत जनपद अल्मोड़ा से की गई है तथा देहरादून में दिसम्बर माह में इसका समापन होगा।

उन्होंने कहा कि इन सहकारिता मेलों के तीन लक्ष्य रखे गये है पहला लक्ष्य है काश्तकारों को बाजार उपलब्ध कराना, दूसरा लक्ष्य है तीन लाख लखपति दीदीयों को तैयार करना तथा तीसरा लक्ष्य है मिलेट्स मिशन के अन्तर्गत मंडुवा, झिंगोरा, धान, बाजारा आदि अनाजों को वैश्विक पहचान दिलाना। हर जिले के उत्पादों की ब्रांडिंग करके पूरे भारत व विश्व में भेजा जायेगा। सहकारिता के माध्यम से सरकार काश्तकारों को एक बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इन सहकारिता मेलों में किसान गोष्ठियॉ भी आयोजित की जायेंगी जिसमें काश्तकारों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। सहकारिता के माध्यम से महिला समूहों को 10 लाख रू0 तक बिना ब्याज के कर्ज दिया जायेगा तथा एकल महिलाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 21,000 से 01 लाख रू0 तक बिना ब्याज के कर्ज के लिए एक नई स्कीम शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि ठेले वालों, फड़ लगाने वालों व छोटे काश्तकारों को प्रतिदिन 05 हजार रू0 तक का कर्ज सहकारिता के माध्यम से बिना ब्याज के दिया जायेगा जिससे छोटे काश्तकारों व व्यापारियों को लाभ मिल सके।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला सहकारी बैंक के माध्यम से लाभार्थी व्यक्तियों को ऋण के चेक भी वितरित किए तथा दुग्ध उत्पादन में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील काश्तकारों को सम्मानित भी किया। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग के माध्यम से प्रकाशित सहकारिता पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पशुपालन विभाग के सौजन्य से वृहद टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीकाकरण वाहन गांव-गांव जाकर पशुओं के टीकाकरण का कार्य करेगी।

इस दौरान विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा बिष्ट, महेश्वर मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!