Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राष्ट्रपति पर विवादित बयान पर मममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ थाने में दर्ज हुई शिकायत

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 नवम्बर 2022, देहरादून। ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने आज इस मामले को लेकर नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। चटर्जी ने आईपीसी और एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत गिरि के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?  अखिल गिरि का यह भाषण कैमरे में कैद हो गया जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ममता बनर्जी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए : लॉकेट चटर्जी
लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। अखिल गिरी उनकी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्हें दिल्ली आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। एससी-एसटी समुदाय के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना टीएमसी के मंत्रियों की वास्तविक भावना है। 
अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क को जाम कर दिया। इतना ही नहीं सभी प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। 

“हम उस मंत्री को नहीं सुनना चाहते, हम जानना चाहते हैं कि ममता जी अखिल गिरि को पार्टी से कब निकालेंगी” : स्मृति ईरानी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को सवाल किया कि  ममता बनर्जी अखिल गिरी को पार्टी से कब निकालेंगी। ईरानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री टीएमसी मंत्री अखिल गिरी की राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ की गई टिप्पणी के बारे में कुछ नहीं बोल रही हैं। हम उस मंत्री को नहीं सुनना चाहते, हम जानना चाहते हैं कि ममता जी अखिल गिरि को पार्टी से कब निकालेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!