Breaking News :
>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

ऋषिकेश रेंज के अंतर्गत परिंदों के मरने का सिलसिला जारी – कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच उत्तराखंड भी अलर्ट मोड पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, सोमवार। बर्ड फ्लू के खौफ के बीच देहरादून वन प्रभाग की ऋषिकेश रेंज के अंतर्गत परिंदों के मरने का सिलसिला जारी है। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पक्षियों की मौत की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर इसकी जांच करेगी। वहीं, रायवाला में भी कई पक्षी मृत पाए गए हैं, वन विभाग की टीम इन्हें सुरक्षित स्थानों पर दफना रही है। साथ ही राजाजी टाइगर रिजर्व में खासी सतर्कता बरती जा रही है।

कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच उत्तराखंड भी अलर्ट मोड पर है। यहां पूरी तरह से एहतियात बरती जा रही है। हालांकि, कई जगहों पर पक्षियों की मौत चिंता का सबब बनती जा रही है। बीते रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश परिसर में 28 कौओं की मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह परशुराम चौक से आगे श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के समीप सड़क किनारे एक गौरैया पक्षी मृत पाया गया।

पास ही दुकान चलाने वाले अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया कि बीते रविवार को इसी स्थान पर एक कबूतर मृत पाया गया था। सोमवार की सुबह यहां गौरैया मरी हुई मिली है। वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। मृत गोरैया को जांच के लिए इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट बरेली भेजा जाएगा।

रायवाला क्षेत्र में भी परिंदों की मौत का सिलसिला जारी है। रायवाला और आसपास ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह पक्षी मरे पड़े होने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। छिद्दरवाला में सोमवार सुबह कई पक्षी मृत पाए गए। इनमें कौए और अन्य प्रजाति के परिंदे शामिल हैं। वन कर्मचारी इनको सुरक्षित स्थान पर ले जाकर दफना रहे हैं। वहीं,  बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में खासी चौकसी बरती जा रही है। पार्क निदेशक डीके सिंह ने बताया कि प्रवासी पक्षियों के आवागमन पर नजर है। जलाशयों के आसपास निगरानी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!