Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

दून में स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य नवंबर से शुरू,यातायात प्रबंधन को मंथन

दून में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य नवंबर से शुरू किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में तमाम अधिकारियों की बैठक की गई। ताकि निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाले यातायात के व्यवधान को कम किया जा सके।

बैठक में देहरादून स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े स्तर पर निर्माण कार्य के चलते लोगों को कुछ असुविधा जरूर होगी। मगर, इसे उचित प्रबंधन के जरिये कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों की परेशानी के मद्देनजर और कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है।

यह कार्य स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई है, जो नीतिगत निर्णय लेनी। इसके अलावा समन्वय समिति, जो कि कार्यस्थल पर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के बीच सामंजस्य बनाने का काम करेगी और तीसरी समिति एसओपी के रूप में लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेगी।

बैठक में स्मार्ट सिटी कंपनी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रूहेला, एसपी यातायात प्रकाश चंद्रा, नगर निगम की डीएमसी सोनिया पंत, कंपनी के महाप्रबंधक (तकनीकी) बीसी बिनवाल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष सेमवाल समेत विभिन्न एजेंसी के 20 अधिकारी शामिल रहे।

इस तरह स्मार्ट बनेंगी सड़कें

227.99 करोड़ रुपये की इस परियोजना में मार्गों के दोनों तरफ मल्टी यूटिलिटी सर्विस डक्ट बनाई जाएगी। साथ ही इसमें धुएं को पकड़ने वाले सेंसर लगे होंगे। ताकि आग की किसी भी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। सर्विस डक्ट में बिजली, टेलीफोन, पेयजल लाइनें आदि को डाला जाएगा। जिससे सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सड़कों की उम्र भी बढ़ेगी। परियोजना में शामिल सड़कों पर 30 साल की जरूरत के हिसाब से सीवर लाइनें भी बिछाई जाएगी। परियोजना में सड़कों की तीन साल की मरम्मत का बजट भी शामिल किया गया है।

सड़कों का यह हिस्सा बनेगा स्मार्ट 

  • हरिद्वार रोड (प्रिंस चौक से आराघर चौक), लंबाई 1.5 किमी
  • ईसी रोड (आराघर से बहल चौक), लंबाई 2.9 किमी
  • राजपुर रोड (घंटाघर से दिलाराम चौक), लंबाई 1.8 किमी
  • चकराता रोड (घंटाघर से किशननगर चौक), लंबाई 1.9 किमी
  • गांधी रोड, (घंटाघर से सहारनपुर चौक) लंबाई, 02 किमी
  • कुल लंबाई, 10.1 किलोमीटर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!