Breaking News :
>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

मसूरी के निकट हाथीपाँव स्थित जॉर्ज एवरेस्ट में होगा कार्टोग्राफिक म्यूजियम का निर्माण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 26 सितम्बर, 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। सचिव पर्यटन, दिलीप जावलकर ने आज मसूरी के निकट हाथीपाँव स्थित जॉर्ज एवरेस्ट में एशियन डेवलपमेंट बैंक के माध्यम से किए जा रहे हैं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षणके दौरान जॉर्ज एवरेस्ट में कार्टोग्राफीक म्यूजियम के  निर्माण के संबंध में सर्वे ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जॉर्ज एवरेस्ट के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सर्वे ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि जॉर्ज एवरेस्ट में एक कार्टोग्राफिक संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है और इस संबंध में शीघ्र ही सर्वे ऑफ इंडिया के साथ एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षर किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि जॉर्ज एवरेस्ट में लगभग 24 करोड़ रुपए की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है जिसमें पर्यटकों के लिए इको फ्रेंडली लॉग हट्स, मोबाइल टॉयलेट, फूड वैन, ओपन थिएटर, अप्रोच रोड तथा एक हैरीटेज़ ट्रैक का निर्माण किया जाना है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि जॉर्ज एवरेस्ट में निर्माण कार्यों के पूरा हो जाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और इस हेरिटेज स्थल को पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हाथीपाँव में  पर्यटन की अपार संभावनायें हैं और यह पर्यटकों का एक पसंदीदा स्थान है। अवस्थापना कार्यों के माध्यम से पर्यटन विभाग का उद्देश्य यहाँ आने वाले पर्यटकों को अधिकतम सुविधाये उपलब्ध कराना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!