Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिकेश-देहरादून के बीच जाखन नदी में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून/ऋषिकेश। ऋषिकेश से देहरादून के बीच रानीपोखरी की जाखन नदी में टूटे पुल के वैकल्पिक मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने 240 मीटर लंबे काजवे का आधार तैयार कर लिया है। हालांकि, अभी थानों वन क्षेत्र में पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिली है।

इतना जरूर है कि लोनिवि की टीम ने जंगल से नदी तक एप्रोच रोड का आधार तैयार कर दिया है।

गढ़वाल मंडल और ऋषिकेश को देहरादून से जोड़ने वाला रानीपोखरी में जाखन नदी के ऊपर 57 वर्ष पूर्व बना पुल बीते शुक्रवार को बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग को यहां एक सप्ताह के भीतर वैकल्पिक मार्ग बनाने के साथ नये पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया था कि 550 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग के रास्ते में आने वाले पेड़ों के कटान की अनुमति जिलाधिकारी की ओर से आपदा प्रबंधन को देखते हुए विशेषाधिकार के तहत जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सर्वे में 120 पेड़ इस मार्ग पर आ रहे थे। अब सभी पेड़ों की गिनती फाइनल हो चुकी है। इनमें कुल 162 पेड़ आ रहे हैं।

बीते मंगलवार को ऋषिकेश की दिशा से रानीपोखरी पेट्रोल पंप के बगल में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया था। एक रोज पहले 100 मीटर मार्ग का आधार तैयार किया जा चुका था। बुधवार को यहां 240 मीटर आधार तैयार किया जा चुका है।

लोक निर्माण विभाग की टीम ने विभागीय वाहनों को जौलीग्रांट की दिशा से निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए लिंक मार्ग बनाया है। लेकिन इस मार्ग का प्रयोग कार्य पूरा होने तक सिर्फ विभाग ही करेगा। लोनिवि की टीम ने नदी के दूसरे छोर पर भी एप्रोच रोड का आधार तैयार कर दिया है।

प्रभारी अधिशासी अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि यहां पानी के बहाव के ऊपर पाइप बिछाने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस पर डामर बिछाकर इसे वाहनों के इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 250 मीटर वन्य क्षेत्र में पेड़ों के कटान की अनुमति मिलने के बाद वन विभाग इस पर काम शुरू कर देगा। रास्ता साफ होने के बाद यहां भी वैकल्पिक मार्ग का निर्माण अगले शेष दिनों में कर दिया जाएगा।

[highlight]लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एनपी सिंह ने अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया।[/highlight]

इस दौरान उन्होंने अस्थायी खंड के अभियंताओं के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अन्य वैकल्पिक मार्गों के संबंध में भी चर्चा की। प्रभारी अधिशासी अभियंता कैलखुरा ने उन्हें बताया कि रानीपोखरी से घमंड पुर होते हुए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है, यहां भी नदी में पानी है। इसमें मशीनें लगाकर समतलीकरण किया जाएगा और पानी वाली जगह में पाइप डालकर इस रास्ते को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मौके पर सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार गोयल, सीडी सैनी, राजेश कुमार, ओम प्रकाश चंद्रा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!