Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
सम्पादकीय

स्मार्ट सिटी में अवरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 3 अगस्त 2023, लखनऊ। अब आठ साल बाद हुए आकलन से सामने आया है कि स्मार्ट सिटी की महत्त्वाकांक्षी परियोजना अपने घोषित मकसद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाई है। भारत के अधिकांश शहर आज भी विभिन्न कारणों से भारी दबाव में हैं। भारत में स्मार्ट सिटीज मिशन की शुरुआत जून 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस मिशन के तहत देश भर के सौ शहरों को चुना गया और बताया गया था कि  वहां आधुनिक आधारभूत ढांचा विकसित करके उन्हें एक साफ-सुथरे पर्यावरण वाला नगर बनाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए शुरुआती तौर पर 22 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम आवंटित की थी। लेकिन अब आठ साल बाद हुए आकलन से सामने आया है कि ये महत्त्वाकांक्षी योजना अपने घोषित मकसद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाई है।

भारत के अधिकांश शहर आज भी बाहर से आने वाले श्रमिकों की बढ़ती संख्या के कारण भारी दबाव में हैं। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें, तो उनमें दावा किया गया है कि तय परियोजनाओं में से करीब 73 फीसदी पूरी हो चुकी हैं। लेकिन एक गैर-सरकारी संस्था सेंटर फॉर फाइनेंशियल अकाउंटेबिलिटी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि परियोजनाएं देर से चल रही हैं। इनके बीच कुछ शहरों का रिकॉर्ड तो अच्छा है, लेकिन अन्य शहरों का प्रदर्शन खराब रहा है। यह विषमता की झलक इन परियोजनाओं के लिए दिए गए धन के उपयोग में भी देखी जा सकती है। यहां ये बात अवश्य ध्यान में रखनी चाहिए कि आरंभ में स्मार्ट सिटी मिशन को 2020 तक पूरा कर लेने की उम्मीद जताई गई थी।

ये बात सही है कि 2020 से कोरोना महामारी का कहर टूट पड़ा। इसे देखते हुए परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2023 तक बढ़ा दिया गया। अब कई शहरों में इस समयसीमा को एक बार फिर से बढ़ाकर इसे जून 2024 तक खिसका दिया है। इस बीच मुंबई सहित कई शहरों ने राजनीतिक असहमति के कारण परियोजना से बाहर निकलने का फैसला भी कर लिया। बेशक परियोजना का मकसद अच्छा था। भारतीय शहर एक तरह की अराजकता के शिकार हैं, जिन्हें नियोजित करने की बेहद जरूरत है। शहरों के बुनियादी ढांचे को जलवायु के अनुकूल और टिकाऊ बनाना, किफायती आवास मुहैया कराना, पर्याप्त बिजली-पानी और प्रभावी कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं प्रदान करना- ऐसे लक्ष्य हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। मगर असल सवाल अमल का है, जिसमें बात कहीं पिछड़ गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!