Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2022, रविवार, देहरादून केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। हैदराबाद में शनिवार से प्रारंभ हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन इस बात पर विशेष जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में भाग ले रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उत्तराखंड भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भाग ले रहे हैं। शनिवार देर शाम संपर्क करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि बैठक में पहले दिन आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ।

इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रखा जाए। इसके लिए पार्टी की सभी राज्य इकाइयां विशेष अभियान चला सकती हैं। कौशिक ने बताया कि उन्होंने बैठक में प्रदेश भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट रखते हुए अब तक के कार्यों का ब्योरा रखा।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर से आए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

वर्ष 2023 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी और हैदराबाद को भाग्यनगर बनाएगी : सतपाल महाराज

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हैदराबाद (भाग्यनगर) में यह बैठक होना तेलंगाना के लिए गौरव की बात है। यह आयोजन इस बात का संकेत है कि वर्ष 2023 में तेलंगाना में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ होगी और हैदराबाद को भाग्यनगर बनाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दृष्टिगत पूरा हैदराबाद शहर भाजपा के बैनर, पोस्टरों से अटा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!