Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चुनाव-2022 : ऋषिकेश में हुआ शुरू कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अगस्त 2021, मंगलवार, ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन दिवसीय विचार मंथन ऋषिकेश में शुरू हुआ। पहले दिन कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी और कोर कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने समिति सदस्यों केंद्रीय संगठन की ओर से जारी दिशानिर्देश की जानकारी दी।

देहरादून रोड स्थित एक होटल में चलने वाले विचार मंथन शिविर के पहले दिन इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आदि शामिल हुए। इस बैठक में कोर कमेटी के गैर सदस्यों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

प्रथम सत्र में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने तीन दिन तक चलने वाले मंथन शिविर के एजेंडे पर विचार विमर्श किया। उन्होंने सदस्यों को भी अपने स्तर पर जो भी सुझाव है उन्हें कमेटी को लिखित रूप में उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से जितनी भी समितियां गठित की गई हैं। उन प्रमुख समितियों की बैठक तीन दिन में होगी। आखिरी दिन अंतिम सत्र में सभी समितियों में आए विचार और सुझाव की समीक्षा करने के बाद ही भावी रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी बैठक में नहीं पहुंचे हैं। बैठक में राजेश धर्मानी,दीपिका पांडे सिंह, किशोर उपाध्याय, तिलक राज बेहड़, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन, प्रोफेसर जीतराम, भुवन कापड़ी, रंजीत रावत, करण महरा, प्रकाश जोशी, नवप्रभात, मयूख महर, मनीष खंडूरी, आदेश चौहान, राजेंद्र भंडारी, ममता राकेश, आर्येद्र शर्मा शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!