Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में 3 सितंबर से मुख्यमंत्री धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से शुरू होगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन की तैयारी पर कांग्रेस हाईकमान नजर बनाए हुए है।

दिल्ली में मंगलवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की बैठक में परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम तय किया गया। परिवर्तन यात्रा का पहला चरण तीन सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से प्रारंभ होगा।

प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से हाथ-पांव मार रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व निगाह रखे हुए है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पार्टी के लिए परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम को दिल्ली में अंतिम रूप दिया गया।

इस सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस विधायक दल नेता प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंचे। वहां प्रदेश प्रभारी के आवास पर हुई बैठक में सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने भी शिरकत की।

बरसात के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में होगा कार्यक्रम

कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा का खाका ऋषिकेश में पांच दिनी मंथन शिविर में खींचा था। पहले इसे 21 अगस्त से प्रारंभ करने का प्रस्ताव था। 23 अगस्त से विधानसभा सत्र तय होने के बाद पार्टी को यात्रा कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा। बैठक में तय किया गया कि यात्रा का पहला चरण तराई क्षेत्र में होगा। बरसात के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा के अगले चरण निर्धारित किए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ये यात्रा निकालेगी।

ऊधमसिंह नगर के सभी विस क्षेत्रों में निकलेगी यात्रा

पहले चरण में परिवर्तन यात्रा ऊधमसिंह नगर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों और नैनीताल जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों हल्द्वानी, कालाढूंगी नैनीताल और रामनगर में निकाली जाएगी।

यात्रा के पहले चरण से ही कांग्रेस ने मुख्यमंत्री धामी को निशाने पर रखा है। उनके चुनाव क्षेत्र के साथ ही पूरे ऊधमसिंह नगर जिले पर कांग्रेस की नजरें टिकी हैं।

परिवर्तन यात्रा में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!