Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्‍तराखंड में एक्जिट पोल के बाद कांग्रेस का नया बैकअप प्लान

त्रिशंकु विधानसभा और विधायकों में तोड़फोड़ के अंदेश को देखते हुए बदली रणनीति

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल आने के बाद राज्‍य में सियासी हलचल तेज हो गई है। कुछ एक्जिट पोल में बहुमत नहीं मिलते देख पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा या विधायकों में तोड़फोड़ के अंदेश को देखते हुए रणनीति बदली है। अब बैकअप प्लान तैयार कर नवनिर्वाचित विधायकों को राजस्थान भेजने पर विचार किया जा रहा है। पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी दिग्गज नेताओं, पदाधिकारियों व प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। इसी क्रम में कांग्रेस के पर्यवेक्षक दीपेंद्र हुड्डा और बीवी पाटिल देहरादून पहुंचे हैं।

इस बैठक में पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हरीश रावत सहित पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं। हाईकमान की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक की इस बैठक में, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मंगलवार या बुधवार को पहुंच सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर भी बैठक में मंथन होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा के एक विधायक के कांग्रेस के संभावित विधायकों के संपर्क में होने और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उत्तराखंड आगमन को उन्होंने लोकतंत्र के लिए बड़ी भारी चेतावनी करार दिया। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि है कि विधायक खरीदो अभियान के एक सिद्धहस्त भाजपाई नेता का उत्तराखंड आगमन बड़ी चेतावनी है।

डाक मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सेना व अर्धसैनिक बलों के लिए जारी डाक मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्‍होंने इन मतों को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में ऐसा होने का अंदेशा जताते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि सर्विस मतदाताओं के डाक मतपत्रों की सूची में ऐसे नाम हैं जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर हैं या दिवंगत हैं। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में जारी डाक मतपत्रों की कुल संख्या 3187 है। इस सूची का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्ट्या लगभग 206 सर्विस मतदाता ऐसे पाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!