Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस की गारंटी काठ की हांडी, मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी : नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, शिमला। मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में किया गया। नड्डा ने कहा हिमाचल में उत्साह से प्रसन्नता का वातावरण कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश। सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया उसके लिए सबका धन्यवाद। जाखू, तारा देवी को नमन , यात्रा सफल। हिमाचल प्रदेश देवभूमि है जब तक मैं यहां के देवी देवताओं को नमन नहीं करता है यात्रा सफल नहीं होती।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा की नया साल राममय होगा , राम ने किया सभी मर्यादाओं का पालन। इसी प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा। इसी से देश शक्तिशाली होगा। नड्डा ने आहवान किया की 22 जनवरी से हम सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे । राम ज्योति को नाम पर दिवाली मनाते हुए हर घर में 5 ज्योति जलाने का कार्य करेगे। उन्होंने कहा की राम मंडी निर्माण में भी हिमाचल का भी बड़ा योगदान है, 11 जून 1989 को पालमपुर की पावन धरती से राम मंदिर का प्रस्ताव पारित हुआ था , आज प्रस्ताव साकार होता दिखाई दे रहा है। अटल, आडवाणी पालमपुर आए थे और इस प्रस्ताव को पारित करने का कार्य किया था यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने नेता कहते थे को 3 राज्य में वह जीत हासिल करेंगे, हमने तख्ता पलटा और आज बड़े बहुमत के साथ हमने तीनों राज्यों में सशक्त और प्रबल सरकार बनाई है। पीएम मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति। आज प्रधानमंत्री ने अपने कामों से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है अब देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है। कांग्रेस की गारंटी काठ की हांडी, मोदी की गारंटी सच्ची गारंटी। कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी कर दिखाते हैं।

जनता द्वारा गारंटी और देश सेवा पर मोहर, तीन राज्यों की बड़ी जीत के बाद देश की जनता ने दिखा दिया है कि अगर उनको किसी पर भरोसा है तो मोदी की गारंटी पर है।  उन्होंने कहा की तीन की हैट्रिक, केंद्र की हैट्रिक। हिमाचल प्रदेश में भी हम चारों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी और केंद्र में भी एक बार फिर हैट्रिक लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाएंगे। यह हैट्रिक से हैट्रिक तक का सफर रहेगा।
मोदी ने बदली देश की दिशा। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगो को 5 लाख सालाना मिल रहा है। हमारे समय में हमें इलाज के लिए पैसे दिलाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती थी, अब सुविधा घर द्वार मिल रही है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हिम केयर योजना चला कर जो आयुष्मान भारत के अंतर्गत नहीं आते थे उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा की आईएमएफ की रिपोर्ट साफ खेती है को 13.5 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आ गए है और अति गरीबी भारत में 1त्न से भी कम आ गई हैं। आज तो चीन का एक अखबार कहता है कि भारत तेज गति से आगे बड़ रहा है, भरता नई दिशा खड़ी करता है और भारत में विकास आगे बड़ रहा हैं। यह ऐतिहासिक है पहली बार चीन ने भारत की इतनी बड़ी तारीफ की है। भारत आज 11 से 5 पचवी बड़ी अर्थवस्त्ता बन गया है , मोदी की गारंटी है को वर्ष 2027 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज भारत दुनिया का मेडिकल हब गया है, भारत पूरे विश्व को दवाइयां भेज रहा है।

उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन विधयेक विधान सभा और लोक सभा में नारी को शक्ति को बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति को शक्तियां प्रदान की गई है तीन तलाक भी खत्म किया गया। आज गांव ,गरीब, वंचित, शोषित, युवा, किसान, महिला सभी वर्गो को बड़ा बल मिला यह। यह केवल इसलिए क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। हिमाचल में 28 लाख लोगो को हिमाचल पीएम ग्राम अन्न योजना का लाभ जो रहा है, मोदी ने हिमाचल को11000 करोड़ को हाइडल प्रोजेक्ट, 1300 करोड़ का एम्स, 5 मेडिकल कॉलेज, कैंसर सेंटर, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फोर लेन दिए है। हिमाचल ने आज तक कभी ऐसा काम नहीं देखा भाजपा को केंद्र सरकार ने हिमाचल को सब कुछ दिया।

उन्होंने कहा की आपदा के समय हिमाचल का दुख केंद्र ने समझा , सब देखा, सब समझा। केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की सब संभव सहायता की है। अभी तक केंद्र ने 1782 करोड आपदा के भेजा है। पर कांग्रेस ने नेता केते है कुछ नही दिया। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की कुछ नही आया डालना जेबा में तो आना क्या। कांग्रेस के नेताओं को बोलने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने जनता से पूछा की आपदा में कांग्रेस के नेता आया या आई, कोई भाई बहन आए हिमाचल की सुध ली। जनता ने जोर से कहा की नही। नड्डा से कहा की कांग्रेस के नेता घड्याली आंसू बहते है और कुछ नही। अब कांग्रेस की गारंटीयो की बात कर लेते है। मैं पूछना चाहूंगा कि जनता को इन गारंटीयों से कुछ मिला?, महिलाओं को 1500 मिले?, गोबर खरीदी ?, दूध, बिजली, कुछ मिला ? उत्तर साफ है नहीं मिला।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा की सब संभाल के रहो, बाजीगरी करते हैं कांग्रेसी। कांग्रेस आप झूठ बोलते हैं जो कहते हैं वह कभी नहीं करते हैं तो इसलिए जनता सावधान रहे। उन्होंने कहा की यह हिमाचल की कांग्रेस सरकार बैक गियर की सरकार है, 900 संस्थान बंद, स्कूल बंद, 200 करोड़ हिम केयर के रोके। आप ही बताओ की जो काम कोई करते हैं उनके कामों को यह पीछे ले जाते हैं और खुद कोई काम करते नहीं। यह है बैक गियर की सरकार। भाजपा को सरकारों ने जो कहा था वो कियाऔर जो नहीं कहा था वोभी किया। दोनों पार्टियों में अंतर साफ है।
कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में डीजल में 7 रु और सीमेंट को 20 रु बढ़ाया। भाजपा ने घटाया पर कांग्रेस ने बढ़ाया। कांग्रेस की सरकारों का केवल यही काम है जितनी भी भाजपा की सरकारों वाले राज्य है वहां डीजल को घटाया जा रहा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *