Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस की बड़ी घोषणा- सोनिया गांधी तय करेंगी बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और इसे लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। दोनों गठबंधन की बात करें तो एनडीए ने पहले से ही अपना भरोसा नीतीश कुमार पर पूरी तरह से जता दिया है और उन्हें ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। खींचतान तो महागठबंधन में मची है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर संग्राम मचने की पूरी संभावना है।

महागठबंधन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत स्थिति में हैं।

सोनिया गांधी तय करेंगी महागठबंधन का सीएम चेहरा

उन्होंने विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव की महागठबंधन से उम्मीदवारी पर तंज कसते हुए कहा, नेता चुनने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को है। वही विस चुनाव में महागठबंधन का चेहरा तय करेंगी। राठौर की यह बात महागठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी राष्‍ट्रीय जनता दल के उस दावे के विपरीत है, जिसके अनुसार तेजस्‍वी यादव महागठबंधन के मुख्‍यमंत्री चेहरा हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में माहौल बना है, उससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। भाजपा ने डर व भय का माहौल बना रखा है। अफसोस है कि दिल्ली दंगे में मारे गए लोगों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग भी हैं। मेरी शोक संवेदनाएं पीडि़त परिवार के साथ है।
राठौर बुधवार को शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की दो दिवसीय मगध प्रमंडलीय बैठक में सभी जिलों के प्रखंड अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन कर रहे थे। उन्होंने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गया जिले के 27 प्रखंड अध्यक्षों, औरंगाबाद के 12, नवादा के 15, जहानाबाद के आठ और अरवल के पांच प्रखंड अध्यक्षों के साथ बारी-बारी से विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंत्रणा की।
इस दौरान उन्होंने कुल 59 प्रखंड अध्यक्षों से उनकी तैयारियों के बारे में पूछा और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संगठनात्मक चुनाव के अलावा सभी प्रखंडों में धारदार तरीके से आंदोलन, भ्रष्टाचार, विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, किसान समस्या व स्थानीय समस्याओं पर धरना-प्रदर्शन करने को कहा। प्रखंड अध्यक्षों को 15 मार्च से 15 अप्रैल तक सभी प्रखंडों में सम्मेलन का आयोजन करने को कहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!