Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

नैनीताल में कांग्रेस की भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा की शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत मंगलवार को हल्द्वानी विधानसभा से शुरू हो गई। कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम से बाजार, रेलवे बाजार, नवाबी रोड, नैनीताल रोड निकलने के बाद स्वराज आश्रम में यात्रा का शुभारंभ होगा। नैनीताल जिले में 6 विधानसभायें आती हैं। हल्द्वानी से शुरूआत के बाद 10 अगस्त को नैनीताल, 11 को भीमताल, 13 को लालकुआं, 14 को कालाढूंगी और 15 अगस्त को रामनगर विधानसभा में यात्रा निकलेगी। ब्लाक से लेकर महानगर स्तर तक पदाधिकारियों को यात्रा की सफलता की जिम्मेदारी दी गई है।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है। गगनभेदी भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत पूर्व विधायक व पदाधिकारी यात्रा में नजर आए। बुधवार को नैनीताल विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकलेगी।

स्वराज आश्रम से तिरंगा हाथों में लेकर कांग्रेसियों ने भारत माता के जयकारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के जिंदाबाद नारे भी लगाए। बाजार, नैनीताल रोड, तिकोनिया, नवाबी रोड पर टोलियों में खड़े लोग यात्रा में शामिल होते रहे। इससे पूर्व स्वतत्रंता सेनानी परिवार से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया

इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि आज देश को जोडऩे और एकजुट करने की जरूरत है। इसीलिए पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता की खातिर अपना बलिदान देने वाले लोगों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की एकता से खिलवाड़ करते हुए विभाजन की राजनीति कर रही है। इस तानाशाही के विरुद्ध कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस दौरान यात्रा प्रभारी हरेंद्र बोरा, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!