Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
उत्तराखण्ड

भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जलाया पुतला

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा का पुतला जलाया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता हरबर्टपुर चौक पर एकत्र हुए और भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता का रुझान कम होने से भाजपा को सत्ता जाने का खतरा सता रहा है। इससे कार्यकर्ता बौखला गए हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा के पुतले को आग के हवाले किया। नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के इशारे पर ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बोला है। इस तरह से हमला करना सीधा लोकतंत्र पर हमला है।

उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में करारी हार से भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता जाने का खतरा सता रहा है। जिससे बौखलाए भाजपाई मर्यादा भूल गए हैं। कांग्रेस ऐसे कृत्य करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

पुतला दहन करने वालों में जितेंद्र रावत, असद आरफी, मोहित बिष्ट, फुरकान अहमद, बीना चौहान, मोहम्मद खालिद, नीतिश नैथानी, अभिषेक, पम्मी देवी, राजेंद्र रौतेला, जगत सिंह, धीरेंद्र तडिय़ाल, सुनील, सन्नी, मुकेश अरोड़ा, सोबन सिंह, गोवर्धन डोभाल आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!