Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्ड

अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

ऋषिकेश। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए अजय भट्ट का ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। देहरादून रोड से जब यात्रा आगे बढ़ रही थी तो कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का विरोध तेज हो गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान खासी मशक्कत करनी पड़ी।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर करीब एक बजे अजय भट्ट इंद्रमणि बडोनी चौक पहुंचे। यहां से कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकाल कर उनका स्वागत किया। करीब 500 मीटर की दूरी पर देहरादून रोड पेट्रोल पंप के समीप बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता इस यात्रा का विरोध करने के लिए मौजूद रहे। जैसे ही यात्रा नजदीक पहुंची मौके पर पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया।

एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी सहित तमाम उप निरीक्षक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घेरकर खड़े हो गए। इन्हें रोकने के लिए पहले से रस्सी बांधी गई थी। जिसे पार करने की कोशिश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की, जिस पर पुलिस ने इन्हें पीछे धकेल दिया। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने नारा लगाया कि जब जब भाजपा डरती है पुलिस को आगे करती है

जैसे ही यात्रा में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट उनके साथ वाहन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर अनीता ममगाई नजदीक पहुंचे तो नारेबाजी तेज हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से भाजपा और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि पिछले 15 साल में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो रखे हैं। ऐसी हालत में किस आधार पर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की भीड़ में बता दिया है कि अब जन आशीर्वाद जन आक्रोश में बदल गया है।

विरोध प्रदर्शन में नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज देवराडी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मनीष शर्मा, पार्षद शकुंतला शर्मा, राधा रमोला, देवेंद्र प्रजापति, राकेश सिंह मियां, राजेंद्र गैरोला, मधु जोशी, जितेंद्र पाल पाठी, सोनू पांडे, वीरेंद्र सजवान, एकांत गोयल, दीपक धामंदा आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!