Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बदरीनाथ धाम जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

  • पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति पूर्व में ही जिला प्रशासन से ली गई थी, लेकिन पांडुकेश्वर से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, चमोली। स्थानीय निवासियों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति दिए जाने और यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक लिया। इस दौरान बेरिकैडिंग के पास जमकर नारेबाजी हुई। पांडुकेश्वर में हाईवे पर पूरी तरह से बैरिकेटिंग की गई है। करीब 200 पुलिस जवान यहां तैनात किए गए हैं।

दरअसल, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ता बदरीनाथ जा रहे थे। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति पूर्व में ही जिला प्रशासन से ली गई थी, लेकिन पांडुकेश्वर से आगे जाने नहीं दिया जा रहा है।

संपूर्ण देश में तीर्थाटन, पर्यटन आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं। पर्यटक हेमकुंड साहिब जा रहे हैं, लेकिन चारधाम यात्रा अभी भी बंद है। इससे स्थानीय नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राज्य सरकार का जनता से अब कोई लेना-देना नहीं रह गया है। सरकार अपने में ही खोई हुई है। जनता बिजली, पानी सहित विभिन्न करों के बोझ तले दब रही है। बदरीनाथ की यात्रा संचालित नहीं है। फिर से लोगों को बिजली और पानी के बिल भरने पड़ रहे हैं। यात्रा पड़ाव से लेकर धाम तक लोगों का पूछने वाला कोई नहीं है। बदरीनाथ धाम में भी आज स्थानीय लोग बदरीनाथ के दर्शनों और यात्रा संचालन की मांग पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि बदरीनाथ जाने के लिए एसडीएम जोशीमठ से अनुमति पत्र की व्यवस्था है। अनुमति आदेश के तहत ही संबंधित व्यक्ति को बदरीनाथ जाने दिया जाएगा। अनुमति पत्र चेक करने के लिए पांडुकेश्वर, लामबगड़ , हनुमानचट्टी में चेक पोस्ट पर पहले से ही बेरीकेड्स लगाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!