Breaking News :
>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा, ‘कुप्रबंधन और अव्यवस्था पर चुप नहीं रहेगी कांग्रेस’

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 फ़रवरी 2021, गुरुवार। आपदा क्षेत्र का दौरा करने के बाद दून लौटे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि तपोवन की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई मंशा इस मुद्दे पर राजनीति करने की नहीं है। हम सब मिलकर इस त्रसदी से निपटना चाहते हैं, लेकिन अगर वहां कुप्रबंधन और अव्यवस्था दिखी है तो एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते पीड़ित जनता की तरफ से आवाज उठाना भी हमारा फर्ज है।

बुधवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने घटनास्थल पर कार्यरत आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आदि एजेंसी के जवानों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि कहा कि जिस तरह से इस कड़ाके की ठंड में भी हमारे जवान तत्परता एवं समर्पण भाव से अपना योगदान देने में लगे हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है, परंतु जो व्यवस्थाएं राज्य सरकार की तरफ से की जानी चाहिए थी, वह नदारद दिखीं।

प्रीतम सिंह ने कहा कि मृतकों और लापता लोग के आंकड़े जो सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं, वह विरोधाभासी हैं। लापता के स्वजन जब उनकी खोज में पहुंच रहे हैं तो उनको रिसीव करने के लिए तक कोई नहीं है। उनके समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह संपर्क करें तो किससे करें, कोई कंट्रोल रूम नाम की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जिलाधिकारी से व्यवस्थाओं का ब्योरा मांगा गया तो उन्होंने 10 किलोमीटर दूर जोशीमठ स्थित गुरुद्वारे का जिक्र किया जो अपने आप में हास्यास्पद है। गुरुद्वारे द्वारा किए जा रहे प्रबंधन के लिए सरकार अपनी पीठ नहीं थप-थपा सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!