Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव जीतकर भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस’

प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने ज़ूम बैठक के जरिये नेताओं को दिए निर्देश

प्रत्याशियों का पैनल जल्द हाईकमान को भेजा जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 12 जून 2024, देहरादून। लोकसभा चुनाव में पांचों सीट हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है।  उत्तराखंड की बद्रीनाथ एवं मंगलौर की दो विधानसभाओं में उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जूम मीटिंग के माध्यम से चुनावी रणनीति पर मंथन किया। कुमारी शैलजा ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी के नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट के साथ बूथ स्तर तक मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा से बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा का पैनल बनाकर भेजने के निर्देश दिये हैं।

कुमारी शैलजा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सहप्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड भेजा जायेगा। जूम बैठक में दोनों विधानसभाओं पर चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर चर्चा करते हुए सभी विधायकगणों को दोनों ही सीटों पर विशेष ध्यान देने और जिम्मेदारी निभाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश में जहां माहौल कांग्रेस के पक्ष में बन रहा है हमें दोनों उपचुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी को जवाब देना होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को बद्रीनाथ की वस्तु स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि वे स्वयं अभी बदरीनाथ विधानसभा में हैं। यहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक आयोजित की जा रही है साथ ही साथ बूथ प्रभारी भी नियुक्त किया जा रहे हैं। माहरा ने कहा कि पार्टी एक दो दिन में एक पैनल बनाकर हाई कमान को भेजेगा ताकि जल्द से जल्द प्रत्याशी घोषित किया जायेगा, जिससे कि चुनाव प्रचार समय से किया जा सके और प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

उन्होंने कहा कि संगठन पूरी तरह से दोनों विधानसभा सीटों पर मेहनत कर कांग्रेस के पक्ष में परिणाम देने का वादा करता है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता विधायकगण और पदाधिकारी अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का काम करेंगे।

जूम बैठक में प्रदेश प्रभारी सासंद कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता भुवन कापड़ी, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुदिन, सह प्रभारी दीपिका पांडे एवं अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!