Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी में विधानसभा चुनाव के रण में उतरने की कसरत में जुटी कांग्रेस

  • भाजपा द्वारा लगाए परिवारवाद और वंशवाद के आरोपों पर पलटवार करेगी कांग्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से परिवारवाद और वंशवाद के आरोपों के हमले झेल रही कांग्रेस अब भगवा दल पर उसी अंदाज में पलटवार करने की तैयारी कर रही है।

देश के विकास को बंधक बनाये रखने और भारत के सामरिक सामर्थ्य की उपेक्षा रूपी आलोचनाओं के मोर्चों पर भी वह भाजपा पर जवाबी हमला करेगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के रण में उतरने की कसरत में जुटी कांग्रेस अपने खिलाफ भाजपा के इस कथित दुष्प्रचार से आक्रामक तरीके से मुकाबिल होने की तैयारी कर रही है।

भाजपा पर जवाबी हमले के लिए कांग्रेस अपने संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी कर रही है। कांग्रेस ने इसके लिए ‘हम कांग्रेस के लोग-दुष्प्रचार और सच’ नामक एक बुकलेट तैयार करायी है।

इस बुकलेट का वितरण कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किया जा रहा है।

इस बुकलेट की मदद से कांग्रेस परिवारवाद और वंशवाद को लेकर भाजपा को कठघरे में खड़ा करेगी। वह लोगों को बताएगी कि उस पर लगाया जा रहा परिवारवाद का आरोप झूठा है, क्योंकि आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष रहे आचार्य जेबी कृपलानी, पट्टाभि सीतारमैया, पुरषोत्तम दास टंडन, उच्छंगराय नवल शंकर ढेबर, नीलम संजीव रेड्डी, के.कामराज, एस.निजलिंगप्पा, जगजीवन राम, शंकरदयाल शर्मा, देवकांत बरुआ, पीवी नरसिंहा राव और सीताराम केसरी नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के लोग थे।

कांग्रेस जनता को उदाहरण सहित यह बताने से भी नहीं चूकेगी कि वंशवाद कांग्रेस में नहीं भाजपा में पनप रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने भाजपा के उन बड़े नेताओं की सूची बनायी है, जिनकी संतानें कमल दल में विधायक, सांंसद और केंद्र व राज्यों की भाजपा सरकारों में मंत्री हैं। मिसाल के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह नोएडा से भाजपा विधायक हैं और पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी।

दिवंंगत भाजपा नेता कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह पार्टी के सांसद और पौत्र संदीप सिंह योगी सरकार में राज्य मंत्री हैं। लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष टंडन भी योगी सरकार में मंत्री हैं

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन और उनकी पुत्री पूनम महाजन, गोपीनाथ मुंडे और उनकी पुत्री पंकजा मुंडे, वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह आदि के नाम शामिल हैं।

विकास के मुद्दों पर अपनी उपलब्धियों के बखान के साथ वह लोगों को यह भी बताएगी कि देश को शिक्षा, सूचना, भोजन का अधिकार कांग्रेस ने दिया और और मनरेगा के जरिये काम की गारंटी भी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!