Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

महंगाई व रोजगार के सवाल पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के साथ छल कर रही : हरीश रावत, पूर्व सीएम

कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों के विरोध में चार महीने का प्रदर्शन कार्यक्रम किया तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2024, रविवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी रिक्त पदों को भरने में हो रहे विलंब के विरोध में राजीव गांधी काम्प्लेक्स डिस्पेंसरी रोड़ से गांधी पार्क तक पद यात्रा निकाली। पदयात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। दो करोड़ नौकरी देने के नाम पर केवल छल कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों ने ही नौजवानों को धोखा ही दिया है उत्तराखंड वीरों की भूमि है जहां पहाड़ के हर घर एक सेना का जवान है हमारे उन जवानों के साथ छल किया। अग्निवीर योजना लागू करके सेना का सम्मान क्या होता है शायद ये इनको नही पता। जब तक ये गूंगी बहरी सरकार युवाओं के हक की बात नही करेंगी तब तक ये 75 साल का हरीश रावत इनके लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं स्ट्रेचर में बैठ कर युवाओं ,किसानों ,महिलाओं व दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाता रहूँगा ।

महिला उत्पीड़न ,युवकों के साथ सरकार छल कर रही है ,राज्य में निवेश भी जुमलों में हो रहा है नेहरूजी ,इंदिरा गांधी ,ने राजीव गांधी हमे बी एच सी एल ,आई डी पी एल ,एच एम टी जैसे उद्योग दिये थे उन्हें बंद किया जा रहा है । युवाओं की नियुक्तियों की परीक्षा ,आवेदन सहित परिणाम देने तक में जानबूझ कर गोलमाल किया जा रहा है । पूर्व सीएम ने चार माह के लिए महिला सम्मान ,किसानों के बकाया भुगतान ,युवाओं व दलित सम्मान के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा भी कर डाली । 11 दिसंबर को हरिद्वार में किसानों के बकाया भुगतान के लिए पदयात्रा होगी।

प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ साथ हम बेरोज़गारों, किसानों, महिला सम्मान यात्रा अपने अपने इलाक़ों में भी निकालेगे । उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि चारों शंकराचार्यों भी सरकार अपमान कर रही है ।

इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवान ,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, सुरेंद्र कुमार, रामयश सिंह सतपाल भर्मचारी, सुरेंद्र सिंह सजवाण, गोदावरी थापली, महेंद्र नेगी गुरुजी, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अभिषेक भंडारी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा, अशोक वर्मा, जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, राकेश नेगी, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी, सतीश पंत, अभिषेक बिष्ट, अरसद, अजय रावत, सोनू बिष्ट, सौरव रावत, मयंक रावत, अमित कुमार, प्रांजल, श्याम सिंह चौहान, मोहन भंडारी , हरीश जोशी, हरिओम भट्ट, ओम प्रकाश सती बब्बन, अभिषेक भंडारी, उज्ज्वल, हरजोत, सुबोध, मुकेश बसेरा, चंद्र कला नेगी, मीना रावत, अमरजीत सिंह, मोहन काला, लखपत बुटोला, पूरन सिंह रावत, नीनू सहगल, मथुरा दत्त जोशी, मदन लाल, मुकेश, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, सुशीला, रितेश जोशी, नजमा खान, राधा, कृष्णा नेगी, कौशल्या देवी, मधु सबरवाल, सावित्री थापा, मंजू आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!