Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारी बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नेताओं को सुनाई खरी-खरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी के साथ चलना होगा। सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी से पार्टी को नुकसान होता है। आपसी झगड़े से पार्टी के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

18 दिसम्बर 2022, रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले हाथ से ‘हाथ जोड़ो अभियान’ के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा काफी मुखर नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव की चुनौती है, इसके लिए पार्टी को एकजुट होना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी तभी जीतेगी जब सभी समन्वय के साथ काम करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि पार्टी में गुटबाजी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी के सामानांतर हो रहे कार्यक्रमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए स्वयं को कर्ण की तरह प्रस्तुत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे ऐसा कर्ण बनकर काम करेंगे जो सत्य का साथ देगा। उनके लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी सर्वोपरि है। विधायकों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अब सभी को काम करना होगा और पार्टी कार्यालय में भी समय देना होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हार को लेकर फिर से भाजपा पर ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की हार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। चुनाव में पार्टी गुटबाजी अथवा मुख्यमंत्री के चेहरे के कारण नहीं हारी। भाजपा ने चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर जो झूठ बोला, पार्टी उस कारण हारी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि BJP ने विधानसभा नियुक्तियों के मामलों को भी जानबूझ कर उलझाया ताकि सरकार UKSSSC के विवाद पर फंस न सके। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जाने वाली यात्राओं से BJP ने झूठ को भी बेनकाब किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश को धर्म, जाति व संप्रदाय में बांटा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता को जोड़ने का काम किया है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अभियान की सफलता व संगठन की मजबूती को लेकर अपने सुझाव दिए।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम व बूथ स्तर तक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा : करन माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम व बूथ स्तर तक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। घर-घर संपर्क कर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी बांटी जाएगी। युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्त्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण कार्यक्रम व कार्यकर्त्ता बैठक की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!