Breaking News :
>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने आजादी के साथ देश का बंटवारा भी किया

देहरादून, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस देश को आजादी दिलाने की बात कहती है, लेकिन आजादी के साथ ही उसने देश का बंटवारा भी किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। एक देश में एक ही कानून और झंडा होना चाहिए, इसका मंच पूरी तरह समर्थन करता है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उत्तराखंड इकाई के सर्वे चौक स्थित आइआरटीडी ऑडिटोरियम में आयोजित ईद मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में कट्टर कोई शब्द नहीं है। इसलिए इस शब्द का इस्तेमाल ही गलत है। सभी को अपने धर्म को मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि औबेसी जैसे लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काकर बांटने की कोशिश करते हैं और कहते हैं, वह भारत में किराएदार के तौर पर रह रहे हैं, लेकिन यहां रहने वाला मुसलमान भारत में किराएदार नहीं, बल्कि मालिक है।

यह सभी मुसलमान भली भांति समझते हैं। कश्मीर के मसले पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कहना है कि कश्मीर उनका है, लेकिन हम कहते हैं कि लाहौर भी हमारा है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि एक देश में दो झंडे और दो प्रधानमंत्री होंगे, उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इस दौरान उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को देश के विकास में अपना अहम योगदान देने की भी अपील की। कार्यक्रम राज्य मंत्री विनोद शर्मा के साथ ही अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर भारत की तरक्की के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही कुरान की आयतें पढ़कर की गई। कार्यक्रम का संचालन गुलफाम शेख और रहीस खान के साथ ही सीमा जावेद ने किया। इस दौरान अलीगढ़ के टप्पल की घटना दो मिनट का मौन रखकर मासूम को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, बिलाल उर रहमान, हसमत अली, नौशाद अली, इंतजार हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!