Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महंगाई के बहाने कांग्रेस का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, कहा – “गरीबों का निवाला छीन रही केंद्र और राज्य सरकार”

आकाश ज्ञान वाटिका, २० जनवरी २०२१, बुधवार, देहरादून।  उत्तराखंड कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर सभी जिला और शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है। जगह-जगह सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। उनका कहना है कि सरकार ऐसा कर गरीबों का निवाला छीनने का काम कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर नारेबाजी की। विकासनगर में कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने पहाड़ी गली चौक पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि महंगाई बढ़ाकर सरकार ने आमजन का निवाला छीनने का काम किया है।

हरिद्वार जिले के रुड़की में महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से महंगाई चरम पर है और डीजल-पेट्रोल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं रसोई गैस भी दो गुना महंगी हो गई है।

सरकार को आम जनता की कोई फिक्र ही नहीं है। इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व महापौर यशपाल राणा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन सचिव विकास त्यागी, दिनेश कौशिक, नगर अध्यक्ष कलीम खान, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!