Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वाड्रा समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी प्रचार का जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उक्त नेताद्वय समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हैं, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के दिग्गजों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को जगह दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गुरुवार को उपचुनाव को लेकर पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

स्टार प्रचारकों में केंद्रीय नेताओं केसी बेणुगोपाल, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, महेंद्र माहरा, मयूख महर, केसी सिंह बाबा, महेंद्र सिंह पाल, करण महरा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, खुशहाल सिंह अधिकारी, हरीश धामी, सरिता आर्या, रणजीत सिंह रावत, मनोज तिवारी, ललित फस्र्वाण, प्रकाश जोशी, हेमेश खर्कवाल, मनोज रावत, फुरकान अहमद, राजकुमार, ममता राकेश, नारायण राम आर्य, विक्रम रावत, राजेंद्र बाराकोटी, नारायण पाल, विजय सारस्वत शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

भाजपा को वॉकओवर नहीं देगी कांग्रेस, अंजु लुंठी पर खेलेगी दांव

कांग्रेस पार्टी ने ये साफ कर दिया है कि उपचुनाव में भाजपा को वॉकओवर नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस भी भाजपा के जवाब में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजु लुंठी को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। पिथौरागढ़ में देर रात्रि जारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, जिलाध्यक्ष त्रिलोक मेहर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, प्रकाश जोशी समेत कई स्थानीय सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!