Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

देहरादून। नगर निगम की ओर से हाल ही में 20 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाने का कांग्रेसियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर निगम पहुंचे महानगर कांग्रेस के सदस्यों ने टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों ने कहा कि पहले सुविधाएं दी जाएं, फिर टैक्स बढ़ाया जाए। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए प्रकरण में उचित निर्णय लेने की मांग की।

नगर निगम देहरादून के नव निर्वाचित बोर्ड को एक माह भी नहीं हुआ कि 20 प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाने का फैसला कर दिया। हाउस टैक्स बढ़ाने का आदेश जारी होते ही लोगों में इसकी नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

महानगर कांग्रेस ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि शहर में सड़क, नाली, बिजली, पानी जैसे सुविधाओं में सुधार की बजाय टैक्स पर ध्यान दिया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की।

कहा कि जल्द हाउस टैक्स बढ़ाने वाले आदेश को रद न किया गया तो लोगों को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार कोमल वोहरा, अमित भंडारी, उर्मिला देवी, सुमिता, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार आदि शामिल थे।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!