Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, अनेक कांग्रेसी नेताओं को किया नजरबंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, लखनऊ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी के बीच में ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लखनऊ में उनके आवास में नजरबंद किया गया, लेकिन वह अपने सरकारी आवास के बाहर बाद में प्रदर्शन करने में सफल रहे।

[box type=”shadow” ]

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके सरकारी आवास, बहुखंडी विधायक निवास में नजरबंद किया गया। लखनऊ में उनके अलावा कई कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया। इन सभी के घरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। घर में नजरबंद अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करते कहा कि पेट्रोल और डीजल की महंगाई को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन में जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को तानाशाही सरकार ने प्रर्दशन से पहले ही नजरबंद कर दिया है। योगी जी पुलिस के दम पर सरकार चलाना बंद करो, चाहे जितनी पुलिस लगा लो जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। पुलिस उनको काफी देर नजरबंद रखने के बाद घर के बाहर ही प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी।[/box]

[box type=”shadow” ]

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के नेता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी तथा गोरखपुर के साथ अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हो रहा है। हर जगह पर कांग्रेस के नेता भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल पेट्रोल के दामों के विरोध में मेरठ में प्रभारी बनकर आए मनोज त्यागी ने कांग्रेस के धरना को सम्बोधित किया।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!