Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
ताज़ा खबरेंदेश

कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जनवरी 2023, शनिवार, नई दिल्ली।  जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था। 

वे धक्का लगने के कारण गिर गए थे जिसके बाद वे निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहीं, निधन के कारण राहुल गांधी की और से भारत जोड़ो यात्रा रोक देने की सूचना आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उनके जालंधर स्थित घर के लिए रवाना हो गए हैं।

सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में लाया गया। डॉ जसजीत विर्क के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी डेथ हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ थी। अस्पताल लाते समय रास्ते में भी डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की।

सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव देह को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री सेवाएं दे चुके हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस के जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चौधरी फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृत्व वाले मार्च में हिस्सा ले रहे थे, जहां वह बेहोश हो गए। यात्रा में शामिल बाजवा ने कहा कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाधोवाल से फिर शुरू हुई।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसद के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!