Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

एक दिन के आराम के बाद कांग्रेस ने आज पेरम्बरा से फिर से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

आकश ज्ञान वाटिका, 24 सितम्बर 2022, शनिवार, त्रिशूर। आज एक दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस नेताओं ने पेरम्बरा से भारत जोड़ों यात्रा फिर से शुरू कर दी है। सासंद राहुल गाँधी सुबह करीब 6:30 बजे ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज 12 किमीo की दूरी तय करने निकल पड़े हैं। 17वें दिन में प्रवेश कर चुकी यह यात्रा आज अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगा।

17वें दिन पदयात्रा 12 किमीo का रास्ता तय करेगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो गया है। 17वें दिन पदयात्रा 12 किमीo का रास्ता तय करेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को विश्राम के दिन, पदयात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा दल की टीम के लिए चलाकुडी में एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया। सात सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से यह दूसरा विश्राम दिवस था।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हर शुक्रवार विश्राम का दिन होता है। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिन कई सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। बीते दिन कई न्यूज चैनलों ने राहुल के दिल्ली में आकर सोनिया गाँधी से मुलाकात की बात कही थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश में इसे गलत करार देते हुए कहा था कि वे केरल में ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ हैं।

विदित रहे कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 07 सितंबर 2022 को तमिलनाडु से शुरु हो 10 सितंबर 2022 की शाम को केरल में प्रवेश कर चुकी है। यह यात्रा केरल में 450 किलोo की दूरी तय करेगी और 01 अक्टूबर 2022 को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों से गुजरेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!