Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने कहा- 20 सालों से यमकेश्वर विधानसभा का विकास ठप

ऋषिकेश। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल से यमकेश्वर विधानसभा विकास ठप है। उन्होंने कहा कि हम जनता के हितों की बात कर रहे हैं तो इसे गुंडागर्दी कहा जा रहा है। जनहित के लिए हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।

मुनिकीरेती वसुंधरा पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कहा लक्ष्मण झूला लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन के कमरे में भाजपा का ताला लगा होना सत्ता का दुरुपयोग नहीं है तो क्या है। हमें और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र की विधायक गुंडा बता रही है। जनहितों के साथ यदि ऐसे ही खिलवाड़ होता रहा तो हम एक बार नहीं सौ बार ताले तोड़ेंगे।

रावत ने कहा पिछले 20 वर्षों से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रतिनिधित्व रहा है। पूरा क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। इस विधानसभा का विकास देखना है तो वर्षा काल में यहां का विकास सबको दिख जाएगा। विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क, पानी सभी व्यवस्था लचर है। बीन नदी पर पुल नहीं बन पाया है। थलनदी पालिटेक्निक में ट्रेड नहीं है। सिंगटाली पुल अब तक नहीं बन पाया है।

वर्ष 2010 में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की घोषणा की गई थी मगर काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का पर्यटन विकास घट्टूगाड तक सीमित है, जबकि पूरे क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, सभासद सरोज देवी, पिंकी शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पार्वती नेगी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, जिला पंचायत सदस्य विनोद डबराल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!