Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिना इजाजत प्रदर्शन और बाजार बंद कराने के आरोप में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा गिरफ्तार; पार्टी ने किया बंद का एलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2021, शनिवार। बिना प्रशासन की इजाजत के प्रदर्शन और बाजार बंद कराने के आरोप में कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को आज, 20 फरवरी, 2021 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। हबीबगंज पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी हुई। विदित रहे कि राज्य में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज आधे दिन का बंद का एलान किया है।

विदित रहे कि देशभर में डीजल-पेट्रोल की कीमत लगतार बढ़ रही है। इसको लेकर  राज्य में कांग्रेस की तरफ से बंद के एलान का असर मिलाजुला देखने को मिला। यहां पर कांग्रेस ने जरूरी चीजों को छोड़कर राज्य में सब कुछ बंद करने की बात कही थी। इससे पहले शुक्रवार को भी कांग्रेस की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया गया था।  इस दौरान मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया था। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि उनके आधे दिन के बंद के दौरान जरूरी सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है। इस बंद के चलते दूध, दवा और अस्पताल जैसी सेवाएं पूरी तरह से बाहर रहेंगी, लेकिन बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं पार्टी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को समर्थन देने की अपील की थी। यही नहीं कांग्रेस ने इस विषय पर पीसीसी ऑफिस में बैठक भी की थी, जिसमें बंद को सफल बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। इस बंद के समर्थन के लिए कांग्रेस की तरफ से साइकिल रैली भी निकाली गई थी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!