Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

दहेज उत्पीड़न मामले में कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह व उनके पति गिरफ्तार

काशीपुर। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, पीसीसी सदस्य व मेयर पद प्रत्याशी मुक्ता सिंह व पति रविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुक्ता सिंह सहित परिवार के पांच सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। बेटे की पत्नी ने मुक्ता व परिवार पर दहेज में 50 लाख रुपये और एंडेवर कार न देने के विरोध में दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। गिरफ्तारी का नोटिस मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मुक्ता व पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गिरीताल रोड निवासी प्रियंका पुत्री महेश वर्मा ने आठ नवंबर २०17 को महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना-पत्र देकर कहा था कि उसकी शादी चार दिसंबर 2011 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ कुंडेश्वरी निवासी शशांक सिंह पुत्र रविंदर सिंह उर्फ रवि सिंह से हुई थी। इस दौरान पिता ने सामर्थ्य के अनुसार आइ20 कार और पूरा दान दहेज दिया। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा। उसके बाद ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

इस दौरान ससुरालियों ने दहेज में 50 लाख रुपये और एंडेवर कार की मांग की। इतनी बड़ी डिमांड पूरी न करने पर पति शशांक, ससुर रविंदर सिंह, सास मुक्ता सिंह, जेठ अनुराग व जेठानी दीपाली ने मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद मई 2015 में वह मायके आ गई। आरोप लगाया था कि इस बीच सास मुक्ता सिंह ने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी करा दिया था। मायके आने के बाद सात नवंबर 2017 को घर पर एक पंचायत आहूत की गई। जिसमें पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सहित आदि लोग पहुंचे।

इस दौरान दहेज देने में असमर्थता जताने पर आरोपित आक्रोशित हो गए। उन्होंने दहेज साथ लेकर आने पर ही ससुराल में आने को कहा था। दहेज ना लाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग के बाद मामला फेमिली वेलफेयर कोर्ट में चला। दोनों जगहों की रिपोर्ट लगने के बाद 28 सितंबर को कोतवाली में पांचों आरोपितों के खिलाफ धारा केस दर्ज किया गया था। इसके बाद जांच अधिकारी (आइओ) ने मामले की जांच की। जिसमें उन्होंने बेटा शशांक को दोषी पाते हुए 41 के नोटिस की कार्रवाई की थी। बाकी परिवार के सभी सदस्यों को निर्दोष पाया था। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर मामले का जांच अधिकारी जयप्रकाश को बनाया गया। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि आइओ ने जांच में मुक्ता सिंह, पति रविंदर सिंह व बेटा शशांक को दोषी पाया था, जबकि जेठ अनुराग और जेठानी दीपाली को निर्दोष पाया।

आइओ की जांच के बाद मुक्ता और रविंदर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। गुरुवार को दोनों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं। कोतवाल शर्मा के निर्देशन में एक टीम ने मुक्ता के कुंडेश्वरी स्थित आवास पहुंचकर पति रविंदर को गिरफ्तार किया। जबकि मुक्ता को काशीपुर से कुंडेश्वरी जाते समय आरटीओ ऑफिस के पास से गिरफ्तार कर लिया। शशांक के खिलाफ 41 का नोटिस तामील होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।

 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *