Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

धारचूला से दो बार के विधायक हरीश धामी ने दी पद छोड़ने की धमकी – प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई कार्यकारणी से असंतुष्ट

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून दिनांक 27 जनवरी, 2020(सोमवार)। उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नई कार्यकारणी के गठन के साथ ही कांग्रेस में बगावत के सुर भी शुरू हो गए हैं। जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की, उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी व दरार खुलकर सामने खुलकर सामने आ गई। शनिवार को प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी से असंतुष्ट कई नेताओं ने पार्टी के पद को छोड़ने की धमकी दी। पिथौरागढ़ के धारचूला से दो बार के विधायक हरीश धामी ने तो पद छोड़ने की धमकी के साथ ही यह भी बताने की कोशिश की कि उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हरीश धामी ने तो पार्टी के कुछ बरिष्ठ पदाधिकारियों की कार्य शैली पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ विधायक होने के नाते उन्हें पार्टी में राज्य के सचिव का पद मिला है, जो उन्हें और उनके समर्थकों को मंजूर नहीं है ।
हरीश धामी ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रमुख प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश दोनों की भाजपा के साथ सांठगांठ है। उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह के बहनोई राजेंद्र सिंह भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री हैं और सिडकुल कांड के चलते इंदिरा हृदयेश राज्य सरकार का सामना करना नहीं चाहतीं।
इतना ही नहीं हरीश धामी ने कह डाला कि वह सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे तथा अपने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ जाकर, अपने समर्थकों से चर्चा करने के उपरांत ही भविष्य की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा में पार्टी के ग्यारह में से छह विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है।

[box type=”shadow” ]प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह वाली नई कार्यकारणी में 22 उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 98 सचिव एवं 51 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। 98 सचिवों वाली सूची में अंतिम 98 नम्बर पर असंतुष्ट चल रहे धारचूला से दो बार के विधायक हरीश धामी का नाम सम्मलित है। [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!