Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“कांग्रेस उत्तराखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधक रही है” : सतपाल महाराज

सतपुली, स्यूंसी झील से होगा क्षेत्र का कायाकल्प : सतपाल महाराज

ग्राम बौन्दर एवं नाई के अनेक कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फरवरी 2022, शनिवार, पौड़ी। कांग्रेस उत्तराखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधक रही है। सत्ता में रहते हुए उसने कभी भी राज्य के पिछड़ेपन को दूर करने की चिंता नहीं की। जबकि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कही। उन्होने में जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर बिजली एवं पानी की लाईनें अवरूद्ध होने पर विभागीय अधिकारियों को उन्हें तुरन्त दुरुस्त कर सुचारू करने के निर्देश भी दिए।

भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को पोखड़ा मण्डल के अन्तर्गत गिवाली भेटी, ओडगाँव बौन्दर, दलमाणा, जयखाल और गडोली आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए 14 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में राज्य में अनेक विकास कार्य किए। उनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण किया गया। 1084.84 लाख की लागत की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनायें के साथ साथ 13655.57 लाख की 6 पंपिंग पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। 116.43 करोड़ की सतपुली और 48.24 करोड़ की स्यूंसी झील ये दोनों ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनसे चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र का निश्चित रूप से कायाकल्प होगा।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा में विश्वास व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज के नेतृत्व में आज ग्राम बौन्दर एवं नाई के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वालों में बौन्दर गाँव के प्रेम सिंह, राजे सिंह, ठाकुर सिंह, बीरेन्द्र सिंह, भुपन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, अरविंद सिंह, भूप सिंह, तेजपाल सिंह, रोशनी देवी, जसपाल सिंह एवं नाई गाँव के श्रीमती गोदाम्बरी देवी, गोकुल सिंह रावत, शिवानी रावत, कंचन रावत, मोनिका, निशा रावत, सिमरन रावत, गीता गुंसाई, श्रुति रावत, पूजा रावत, मंगल सिंह आदि शामिल थे।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर एकेश्वर मण्डल के इठुण, पिपली, सन्यू और झंगरबौ में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने बखरोडी, पडियारधार, चिफल दुंगी, राजखील, बुरासी, पोखरी, कुल्हाड़ और हटुड़खोली में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी एकेश्वर मण्डल के कोयल गाँव, दहेली, तलगल, नन्दोली, कगथून, ईडामल्ला, ईडातल्ला और नौगाँव खाल में जनसम्पर्क अपने पिता के लिए बोट माँगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!