Breaking News :
>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
राजनैतिक-गतिविधियाँ

सुप्रिया श्र‍ीनेत बनी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्‍ता

कांग्रेस ने बीते लोकसभा चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा था

कांग्रेस ने पत्रकार से राजनेता बनी सुप्रिया श्र‍ीनेत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्‍ता नियुक्‍त किया है। कांग्रेस ने बीते लोकसभा चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह भाजपा के पंकज चौधरी से हार गई थीं। कांग्रेस ने महाराजगंज सीट से पहले अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को टिकट दिया था लेकिन बाद में सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव मैदान में उतार दिया था।

टेलीविजन पत्रकारिता का चर्चित चेहरा रहीं सुप्रिया चैनलों में विभिन्‍न पदों पर 10 साल से ज्‍याद वक्‍त तक काम कर चुकी हैं। वह टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के बिजनेस चैनल ईटी नाउ में कार्यकारी संपादक थीं। ईटी नाउ से पहले वह एनडीटीवी में असिस्‍टेंट एडिटर थीं। लेडी श्रीराम कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं सुप्रिया श्रीनेत ने इतिहास में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। उन्‍होंने अपनी स्‍कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट से की है। वह लखनऊ विश्‍वविद्यालय से राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्‍त्र में स्‍नातक हैं।

सुप्रिया महाराजगंज के कद्दावर नेता एंव पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं। उनके पिता हर्षवर्धन ने साल 2014 में महाराजगंज सीट से भाजपा नेता पंकज चौधरी हराया था। हर्षवर्धन वर्ष 1985 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। साल 2016 में उनका देहांत हो गया था। सुप्र‍िया एक प्रखर वक्‍ता हैं और चुनाव के दौरान से ही वह यूपी की भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!