Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डकारोबारताज़ा खबरें

कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के कांग्रेस जनों द्वारा दून उद्योग व्यापार मंडल का पुतला दहन किया गया, जिला प्रशासन का किया धन्यवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर, 2020, शनिवार, देहरादून। आज दिनांक 19 सितम्बर 2020 को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के कांग्रेस जनों द्वारा डिस्पेंसरी रोड़ स्थित राजीव गाँधी कॉम्प्लेक्स में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गाँधी की मूर्ति के पास दून उद्योग व्यापार मंडल का पुतला दहन किया।
बतातें चले की पूर्व में दून उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल नें मुख्यमंत्री से मुलाकात कर साप्ताहिक बंदी का समर्थन कर बंदी का आग्रह किया था। श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि जब भारत सरकार की गाइड लाइन में बाजार बंद करने या लाॅकडाउन का कहीं जिक्र नहीं है फिर भी जानबूझकर दून उद्योग व्यापार मंडल शनिवार और रविवार को बाजार बंद करने की बात कर रहा है। पहले ही व्यापारी की आर्थिक स्थिति खराब है और लाॅकडाउन के दौरान बहुत सारे लोगों का रोजगार गया है, कई लोग जो छोटे-छोटे संस्थानों के नौकरी करते थे उनकी नौकरी गयी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लगाये गये पिछले लाॅकडाउन में महानगर के व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है तथा उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विषेशतः छोटे दुकानदार एवं फड़ व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पडा। छोटे व्यापार करने वाले कई लोगों को अपने कर्मचारियो का वेतन एवं परिवार का भरण पोषण करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में इस प्रकार का निर्णय छोटे-छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वालों के हित में नहीं है। अब पुनः लाॅकडाउन की स्थिति में छोटे व्यापारियों का व्यवसाय पूर्ण रूप से प्रभावित होगा। साथ ही उन्होनें साप्ताहिक बंदी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नकारे जाने के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद भी किया।
इस दौरान एससीएसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, अजय बेलवाल, अमित चंद सोनकर, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रवि फुकेला धमावाला, अध्यक्ष प्रवीण अरोड़ा, पलटन बाजार अध्यक्ष नदीम बेग, पलटन बाजार उपाध्यक्ष प्रवीण बांगा, पलटन बाजार संयोजक राहुल, एनिमल बाजार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह घई, डिस्पेंसरी रोड संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, डिस्पेंसरी रोड उपाध्यक्ष तीरथ सचदेवा, इमरान, संजय अरोड़ा, पलटन बाजार सचिव मेहताब आलम, डिस्पेंसरी रोड सचिव गगन कुकरेजा, कासिम, हनी, गोगी, राजेश मित्तल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!