Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में किया प्रचार

विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 मई 2024, देहरादून/कैथल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वृन्दावन गार्डन, कैथल, हरियाणा में कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीन जिन्दल कर्मठ नेता हैं, उन्होंने पूर्व में कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। कुरूक्षेत्र में डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना है।

उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की भूमि महाभारत के युद्ध की भूमि रही है। उस समय पांडवों और कौरवों के बीच में युद्ध हुआ था। उन्होंने कहा वर्तमान समय में भी भारत में धर्म युद्ध चल रहा है एक ओर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टी कौरव रूपी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर अकेले धर्म ध्वजा लिए हुए प्रधानमंत्री चल रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी ने विकासित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 के सम्मलेन से विश्व ने भारत के सामर्थ को देखा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आज सैनिकों को अच्छे शस्त्र और अच्छे वस्त्र मिल रहे हैं। आज सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा विकास और संतुष्टीकरण के मॉडल को अपनाती है। इंडी गठबंधन देश में झूठ फैलाकर सत्ता में आकर फिर से भ्रष्टाचार को बढ़ाना चाहते हैं। विपक्षी का गठबंधन जनता को भ्रम में डालने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा *कांग्रेस के लोग सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। विपक्ष के लोग भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते हैं। सत्ता हासिल करने के लिए इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

इस अवसर पर अशोक गुज्जर, विधायक लीलाराम, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!