Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में 2022 की चुनावी जंग : कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे के आमने सामने, खोला मोर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021, देहरादून। उत्तराखंड में 2022 की चुनावी जंग हर दिन रोचक और टक्कर की हो रही है। तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की रणनीति के साथ कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे को पटखनी देने का मौका नहीं चूकना चाहते। सत्तारूढ़ दल भाजपा जहां अगले पांच साल फिर सत्ता में काबिज रहने के लिए ताकत झोंक रहा है, तो उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस ने भी मोर्चा खोला हुआ है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे जोशोखरोश के साथ पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं, तो जवाब में उम्रदराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी युवाओं सी उमंग के साथ धामी और भाजपा के खिलाफ हर मोड़ पर मोर्चा ले रहे हैं

उत्तराखंड में सत्ता बनाए रखने और सत्ता पाने के लिए लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने को पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। हालांकि अभी न तो चुनाव की घोषणा हुई और न ही आचार संहिता लागू हुई है, लेकिन जंग का आगाज किया जा चुका है। तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने का बीड़ा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी के कंधों पर है। धामी को यह अहसास भी है। इसीलिए वह पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। तकरीबन हर दिन ही मुख्यमंत्री पर्वतीय से लेकर मैदानी क्षेत्रों में जनता के बीच जा रहे हैं।

सरकारी विभागों, जिला प्रशासन के साथ बैठकों, सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में तेजी आ चुकी है। युवा जोश से लबरेज धामी को इस वक्त कड़ी चुनौती उनसे 25 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दे रहे हैं। रावत के उत्साह और उमंग का अंदाजा इससे लग सकता है कि पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों में उनके सघन दौरे हो रहे हैं। धामी अगर पर्वतीय क्षेत्रों में दिखते हैं तो वहीं रावत भी उसी वक्त पर्वतीय क्षेत्रों की पगडंडियों को नाप रहे होते हैं। रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में परिवर्तन यात्रा के दो चरण पूरे कर चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!