Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ईशान किशन के बल्लेबाजी क्रम को लेकर असमंजस बरकरार

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। केएल राहुल की अनुपस्थिति में ईशान किशन एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दो सितंबर को होने वाले भारत के पहले मैच से पूर्व इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम को लेकर असमंजस बरकरार है। राहुल एशिया कप के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और ऐसे में किशन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी उतारा जा सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली एकदिवसीय श्रृंखला में उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज किया था और अपना अच्छा प्रभाव छोड़ा था।

किशन ने उस श्रृंखला के तीन मैचों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए थे। उन्होंने 52, 55 और 77 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में हालांकि रोहित शर्मा को विश्राम दिया गया था। अब जबकि रोहित की वापसी हो गई है तो उनका सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरना तय है और ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन को किशन के बल्लेबाजी क्रम को लेकर विचार करना पड़ रहा है। किशन ने पारी का आगाज करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में ही दोहरा शतक जड़ा था।

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि किशन को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहिए क्योंकि वह अपनी बेफिक्र बल्लेबाजी से भारत को शुरू में मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं। अगर किशन पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर गिल को तीसरे और विराट कोहली को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना होगा। इसका मतलब यह होगा कि चोट से उबर कर वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में हार्दिक पंड्या छठे नंबर पर उतरेंगे और टीम में सूर्यकुमार यादव के लिए कोई जगह नहीं होगी।

सूर्यकुमार अभी तक वनडे में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन उनके कौशल को देखकर उन्हें टीम में रखा गया है। अगर टीम प्रबंधन उन्हें अंतिम एकादश में रखना चाहेगा तो फिर अय्यर को मैदान पर वापसी करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। भारत इसके अलावा एक अन्य विकल्प पर काम कर सकता है। वह किशन को तीसरे नंबर पर उतार सकता है जिसके बाद कोहली चौथे और अय्यर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। ऐसी स्थिति में रोहित और गिल पारी का आगाज करेंगे।

किशन को मध्यक्रम में भी उतारा जा सकता है। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अभी तक जो चार पारियां खेली हैं उनमें उन्होंने दो अर्धशतक जमाए हैं। उन्हें पांचवें नंबर पर भी उतारा जा सकता है लेकिन अभी तक उन्होंने जो 17 वनडे मैच खेले हैं उनमें इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *