Breaking News :
>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
उत्तराखण्डहरिद्वार

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 5 अगस्त 2026, हरिद्वार। अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए SDRF उत्तराखण्ड निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही है। एक ओर SDRF की टीमें हरिद्वार जनपद के विभिन्न संवेदनशील घाटों एवं ड्यूटी प्वाइंट्स पर 24×7 मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू कार्य कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मानवता एवं जनसेवा के अपने मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध करा रही हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार स्थित शंकराचार्य चौक पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यात्रा के दौरान अस्वस्थ अथवा थकान महसूस कर रहे कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों के परामर्शानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल राहत मिल सके और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की टीमें केवल आपदा एवं दुर्घटनाओं में ही नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रकार की मानवीय सहायता के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही हैं। विभिन्न घाटों पर जलधारा में बहने अथवा डूबने की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF अब तक लगभग 30 कांवड़ियों की सकुशल जान बचा चुकी है। इसके अतिरिक्त बेहोश, घायल एवं अस्वस्थ श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों तक पहुंचाना, लापता व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाना तथा अन्य आपातकालीन सहायता निरंतर प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर सहायक सेनानायक सुशील रावत, निरीक्षक कविन्द्र सजवाण, सब इंस्पेक्टर आशीष त्यागी, सुरेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट नरेंद्र पंवार सहित SDRF के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे तथा श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड अर्पण यदुवंशी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखना भी हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात SDRF टीमें आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रेस्क्यू एवं सहायता प्रदान कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!