Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तहसीलों में स्थित भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्रों से कम्प्यूटरीकृत खतोनियाँ सोमवार, 24 अगस्त 2020 से जारी की जायेंगी

[highlight]कार्य को सम्पादित करने वाले कार्मिक एवं अभिलेख प्राप्त करने वाले व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। बिना मास्क पहने व्यक्तियों को अभिलेख निर्गत नहीं किये जायेंगे : जिलाधिकारी[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 23 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि समस्त तहसीलों में कम्प्यूटरीकृत खतोनियों की प्रति कोरोना संक्रमण (कोविड-19) प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत जारी किये जाने की कार्यवाही स्थगित गई थी। आम जनमानस की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए मानक परिचालन कार्यविधि के साथ तहसीलों में स्थित भू-लेख कम्प्यूटर केन्द्रों से कम्प्यूटरीकृत खतोनियां 24 अगस्त 2020 से जारी किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके लिए विभन्न तहसीलों में कार्मिक नामित किये गये हैं। उक्त कार्य का सम्पादन दो पालियों में किया जायेगा जिसमें प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे तथा दूसरी पाली में अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक कम्प्यूटरीकृत खतोनियां जारी करने की कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं उक्त कार्य को सम्पादित करने वाले कार्मिक एवं अभिलेख प्राप्त करने वाले व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। बिना मास्क पहने व्यक्तियों को अभिलेख निर्गत नहीं किये जायेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 406 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न स्थानों में अधिकृत 8 मोबाईल वैन के माध्यम से 74 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्रों में 48 ली० दूध विक्रय किया गया।
आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 332 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 370 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 331 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 295 एवं काठगोदाम हेतु 221 व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2313 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 29915 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में 27 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काॅल पास हेतु प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 89 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। वर्तमान में जनपद में 956 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 1013 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 1746 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 542 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंनटीन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। आज जनपद में कुल 5434 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 57242 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 12 व्यक्तियों की कांउसिलंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 4235 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।
कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकों/कार्मिको हेतु 40 एन-95, 600 ट्रिपल लेयर मास्क, 13 सेनिटाइजर, 600 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!