Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

भारतीय शिक्षण संस्थान का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन

  • शिक्षा व संस्कारों के लिए आवश्यकता है बड़े स्तर पर अनुसंधान की : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, हरिद्वार। अध्यात्म को जानने के लिए गुरू के पास जाना पड़ता है। गुरू ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उत्तराखंड हमारी देव भूमि और संस्कार भूमि है। हमारे यहाँ मां के गर्भ से ही बच्चे को संस्कारों की नींव पड़ जाती है।

उक्त बात शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में तीन दिवसीय अखिल भारतीय विस्तारक आभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम में 19 से 21 अगस्त तक चले अखिल भारतीय विस्तारक अभ्यास वर्ग के समापन अवसर पर प्रतिभाग किया।

 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विस्तारकों को किया सम्बोधित 

देश के विभिन्न हिस्सों से आये विस्तारकों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय शिक्षण मंडल शिक्षकों को सशक्त, आत्मनिर्भर तथा आलोकित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म और संस्कार के बल पर ही हम विश्व गुरू बन सकते हैं। इसलिए हमें ऐसे विषयों पर अनुसंधान करना चाहिए जिसमें कहा गया कि वीर अभिमन्यु ने चक्रव्यूह तोड़ने का ज्ञान अपनी माँ के गर्म में ही प्राप्त कर लिया था।

अखिल भारतीय विस्तारक अभ्यास वर्ग के समापन सत्र के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए भारतीय शिक्षक मंडल अनुसंधान प्रकोष्ठ एवं ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ० कमल घनशाला के मध्य एक अनुबंध भी किया गया।

अभ्यास वर्ग के समापन सत्र को को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुरेश चंद ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का सदैव हमें आशीर्वाद मिलता रहता है। हमें इस बात की प्रसन्नता है कि भारतीय शिक्षक मंडल अपने कार्यों के बल पर लगातार आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के काम को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि मुझे 100 युवक मिल जाए तो मैं पूरे समाज को संस्कारवान बना सकता हूँ। शिक्षक मंडल ने 57 युवक देश को दिए हैं जो पूर्णकालिक रूप से अपनी सेवा दे रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय शिक्षक मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर और भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री उमाशंकर पचौरी ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय शिक्षक मंडल, दिल्ली के महामंत्री सुरेश गोहे ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!