Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

विक्की और कटरीना की शादी को लेकर एक स्थानीय वकील ने दर्ज करवायी शिकायत

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक शाही होटल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों कलाकार अपने परिवार के साथ राजस्थान पहुंच चुके हैं। शादी 7-9 दिसम्बर तक चलेगी। मगर, विक्की और कटरीना की शादी को लेकर एक स्थानीय वकील ने शिकायत दर्ज करवायी है। 

शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दर्ज करवायी गयी है। दरअसल, मामला शादी की वजह से एक मंदिर का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण की गयी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रशासन ने 6-12 दिसम्बर तक चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी। शिकायत एडवोकेट नेत्रबिंद सिंह जादौन की ओर से सिक्स सेसेंज फोर्ट के प्रबंधक, कटरीना कैफ, विक्की कौशल और जिला कलेक्टर के खिलाफ दर्ज करवायी गयी है। 

शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें कबीर खान, निर्माता अमृतपाल सिंह बृंदा और निर्देशक आनंद तिवारी शामिल हैं। देर शाम कटरीना की मॉम सुजैन टरकोट, बहनें नताशा, इसाबेल कैफ, भाई सबाशियन लॉरेंट मिकेल, कटरीना और विक्की कौशल जयपुर पहुंच गये। सात तारीख से शादी के फंक्शंस शुरू हो जएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान क बॉडीगार्ड शेरा की कम्पनी शादी में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। 

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पिछले शुक्रवार को जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन की अध्यक्षता में बैठक करके सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस बैठक में एसपी राजेश सिंह, एडीएम सूरज सिंह नेगी, इवेंट कंपनी के प्रतिनिधि और होटल के कर्मचारी भी शामिल थे, जहां शादी की रस्में होनी हैं। यह बैठक सवाई माधोपुर में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा को लेकर थी। शादी में मुंबई से कई सेलेब्रिटी पहुंचने की उम्मीद है, जिनकी झलक पाने के लिए स्थानीय लोग वहां पहुंच सकते हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!