Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
स्वास्थ

फलों के सेवन से जुड़े आम भ्रम और उनकी सच्चाई

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 9 मार्च 2024, देहरादून। फल फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं, जो सेहत को ढेरों लाभ पहुँचाते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर फलों के सेवन को लेकर बहुत सारी गलत सूचनायें वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग सच मान लेते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई कुछ और ही है। आइए आज हम आपको फलों को खाने से जुड़े कुछ भ्रम और उनकी सच्चाई बताते हैं।

भ्रम (Confusion) : फल हमेशा खाली पेट खाने चाहिए
शायद यह सबसे आम भ्रम है कि फल हमेशा खाली पेट खाने चाहिए, लेकिन यह बात सच से कोसों दूर है। सच्चाई तो यह है कि फल किसी भी समय खाए जा सकते हैं, लेकिन खाने के साथ इनका सेवन करना गलत माना जाता है। इसका कारण है कि भोजन के साथ फल खाने से पाचन की गति धीमी हो जाती है और यह ढंग से पच नहीं पाते हैं। यहाँ जानिए मीठे की लालसा को दूर करने वाले फल।

भ्रम (Confusion) : खाने से पहले या बाद में फल खाने से इनका पोषण खत्म हो जाता है
अगर आपका मानना है कि खाने से पहले और बाद में फल खाने से इनका पोषण खत्म हो जाता है तो बता दें कि यह भी एक गलत धारणा है। सच्चाई बस इतनी है कि भोजन के आसपास फल खाने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। सुबह जल्दी या भोजन के बीच में पर्याप्त अंतराल रखते हुए फल खाना आदर्श है और अगर आपको आंत से जुड़ी कोई समस्या नहीं है तो आप फलों के कुछ टुकड़े भी खा सकते हैं।

भ्रम (Confusion) : फलों की मिठास सेहत को नुकसान पहुंचाती है
अगर आप इस वजह से फलों का सेवन नहीं करते हैं कि इसमें बहुत अधिक मिठास होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है तो आपको बता दें कि यह सिर्फ एक भ्रम है। सच बात तो यह है कि फलों में फ्रुक्टोज और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा शामिल होती है। ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो प्राकृतिक चीनी का एक अच्छा स्रोत माने जाते हैं और इनसे सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

भ्रम (Confusion) : मधुमेह रोगियों को फल नहीं खाने चाहिए
फल से जुड़ा एक भ्रम यह भी है कि इनका सेवन मधुमेह रोगियों को नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी मधुमेह की समस्या बढ़ जाती है, जबकि यह एक गलत तथ्य है। विशेषज्ञों की मानें तो मधुमेह रोगियों के लिए 55 से कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सेवन लाभदायक होता है। अगर मधुमेह रोगी सीमित मात्रा में फलों का सेवन करें तो इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। यहाँ जानिए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के तरीके।

भ्रम (Confusion) : फल खाने से शरीर में गर्माहट उत्पन्न होती है
कई लोगों का यह मानना है कि फल खाने से शरीर में गर्माहट उत्पन्न होने लगती है, लेकिन इस बात की सच्चाई से लोग अनजान हैं। दरअसल, कुछ फलों के छिलके में फाइटिक एसिड मौजूद होता है, जो शरीर में गर्माहट का कारण बनता है। अगर फल खाने से पहले उन्हें ठंडे पानी में एक-डेढ़ घंटे तक भिगोकर रख दें तो इस पर मौजूद फाइटिक एसिड धुल जाता है और शरीर को फलों के सेवन से ठंडक मिलती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!