Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ ने तहसील धारी क्षेत्रान्तर्गत पतलिया का किया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2022, बुधवार, धारी/नैनीताल(सूचना)। जनपद नैनीताल की दूरस्थ तहसील धारी क्षेत्रान्तर्गत पतलिया में सी.एम. हैल्प लाईन एवं ई-मेल पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आयुक्त, कुमाऊँ दीपक रावत ने मंगलवार को देर रात्रि तक सम्बंधित अधिकारियों के साथ स्थल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त कुमाऊँ ने पाया कि पतलिया क्षेत्र में बेनाप भूमि पर डेवलपर द्वारा अवैध खनन, धारे का जल प्रवाह रोकना, गधेरों में अतिक्रमण करना, वृक्षों का अवैध कटान किया जा रहा है। साथ ही बिना अनुमति के जे.सी.बी. का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पतलिया सड़क को खतरा होना पाया गया। साथ ही कई वृक्षों को सूखाने का प्रयास किया गया। प्राकृतिक धाराओं, पूजा स्थलों पर निरीक्षण के दौरान कब्जा पाये जाने पर आयुक्त ने संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो एवं प्रभागीय वनाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही बेनाप भूमि पर जो अवैध खनन किया गया उसका तत्काल चालान करते हुए चालान की प्रति उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने यह भी निर्देश दिए गए है कि कितनी बेनाप भूमि में कब्जा किया गया है उसका लाल रंग से डिमारकेशन करते हुए आख्या प्रस्तुत की जाय। आयुक्त ने पेड़ों के अवैध कटान के सम्बंध में प्रभागीय वनाधिकारी आर.सी. काण्डपाल, रेंजर हिमालय सिंह टोलिया एवं राजस्व विभाग को शीघ्र सही-सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विदित रहे कि शासन द्वारा नवम्बर 2021 में तहसील धारी क्षेत्रान्तर्गत पतलिया में बेरी फार्म स्थापित करने हेतु 18 एकड़ जमीन की अनुमति दी गई थी जबकि अनुमति प्राप्त होने से 6-7 माह पूर्व ही संबंधित द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था।

आयुक्त कुमाऊँ ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए गए कि आज निरीक्षण के दौरान जो राजस्व भूमि पर वृक्षों का अवैध कटान एवं अवैध खनन आदि पाया गया है उसका सही-सही आंकलन तत्काल करते हुए आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यदि आख्या में कोई त्रुटि पाई जायेगी तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगेश महरा, तहसीलदार तानिया रजवार, कानूनगो, पटवारी एवं ग्राम प्रधान पतलिया प्रताप सिंह के साथ ही अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!