Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डनैनीताल

आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक ली

जल संस्थान द्वारा 980 योजनाओं में कार्य गतिमान हैं तथा 182 योजनाओं पर मरम्मत एवं स्त्रोत सुदृढ़ीकरण का कार्य नवम्बर 2022 में पूर्ण कर लिया गया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फ़रवरी 2023, गुरुवार, हल्द्वानी। कुमाऊँ मण्डल में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने मण्डल में जलजीवन मिशन कार्यों को गुणवत्ता युक्त, समय से पूर्ण कराने के निर्देश जलजीवन मिशन के महाप्रबन्धक, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को दिये। उन्होंने कहा कि यह भारत व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य समय पर आम जन को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश नहीं की जायगी व मानकों की अनदेखी करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

आयुक्त दीपक रावत ने महाप्रबंधक जलजीवन मिशन को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित, स्वीकृत योजनाओँ का पूर्ण विवरण दिनाँक सहित प्रस्तुत किया जाए कि कौन से योजना किस स्तर पर लंबित है। बैठक में महाप्रबन्धक जल संस्थान डी.के. सिंह द्वारा बताया गया कि कुमाऊँ मण्डल में रुपये 1479 करोड़ की 1503 डीपीआर स्वीकृत है। जल संस्थान द्वारा 980 योजनाओं में कार्य गतिमान हैं तथा 182 योजनाओं पर मरम्मत एवं स्त्रोत सुदृढ़ीकरण का कार्य नवम्बर 2022 में पूर्ण कर लिया गया है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत महाप्रबन्धक स्तर पर 2 करोड से 5 करोड़, अधीक्षण अभियंता स्तर पर 75 लाख से 2 करोड़ तथा अधिशासी अभियंता स्तर पर 75 लाख तक की योजनाओं को स्वीकृति अधिकार है। मण्डलायुक्त ने जीएम को प्रत्येक स्तर पर लम्बित योजनाओं का विवरण देने व निर्धारित समय मे गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य उन ग्रामीण इलाकों में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है। बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ पानी जैसी समस्या भी बढ़ती जा रही है ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहरी क्षेत्रों में जहां पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लोगों को कई दूर पैदल चल कर पानी लाना पड़ता है। उन्होंने कहा इस मिशन के तहत जिन इलाकों में पानी नहीं है वहां हर घर में पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुँचाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को युद्व स्तर पर कार्य योजना बनानी होगी तभी हम जल जीवन मिशन की योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं। उन्होंने महाप्रबन्धक को निर्देश कि पाईप लाईनों में पानी के रिसाव को शीघ्र मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हो रहे कार्यों की मानिटरिंग की जाए और फीडबैंक रिपोर्ट भी दी जाए।

बैठक में महाप्रबन्धक जल जीवन मिशन डी.के. सिंह, अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना, उपनिदेशक अर्थसंख्याधिकारी राजेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!