Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डनैनीताल

आयुक्त दीपक रावत ने जनपद पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा के जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रगति की अधिकारियों के साथ समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 मार्च 2023, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने जनपद पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा के जलजीवन मिशन के अन्तर्गत कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रगति की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

जनपद पिथौरागढ में 443 ग्रामों एवं जनपद चम्पावत में 106 ग्रामों में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत प्रत्येक परिवार को कनेक्शन के साथ ही जल भी उपलब्ध करा दिया गया है।

समीक्षा में उपस्थित जलजीवन मिशन के अधिकारियों से आयुक्त रावत ने कहा कि प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जाए एवं क्वालिटी में भी कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक इस योजना को पूर्ण कर प्रत्येक परिवार के घर तक नल का कनेक्शन के साथ ही जल उपलब्ध कराना है। इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों में जहाँ जल की समस्या से ग्रामीण इलाकों मे परेशानियां है उन स्थानों पर भविष्य के लिए दूरगामी प्रोजेक्ट बनाकर कार्य किया जाए ताकि इन पर्वतीय क्षेत्रों मे जल की परेशानियों से निजात मिले और तभी हम जलजीवन मिशन के उददेश्य में सफल होंगे।

समीक्षा दौरान जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/अधीक्षण अभियंता आर.के. जैन ने बताया कि जनपद पिथौरागढ में 443 ग्रामों को इस योजना से जोड़ दिया गया है। ग्राम के प्रत्येक परिवार के घर तक नल का कनेक्शन के साथ ही स्वच्छ जल उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने कहा जनपद पिथारागढ़ में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत 74 प्रतिशत योजनाओं को प्रथम फेज में पूर्ण कर लिया गया है शेष द्वितीय फेज मे पूर्ण कर लिया जायेगा।

समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता आर.के. जैन ने कहा कि जलजीवन मिशन के कार्यों में जनपद पिथौरागढ अव्वल स्थान पर है। उन्होंने कहा कि 5 करोड की अधिक लागत के जलजीवन मिशन के 6 योजनाओं का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है जल्द ही इन योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ दिया जायेगा।

जनपद चम्पावत की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभिंयता बिलाल युनुस ने बताया कि जनपद चम्पावत के 106 ग्रामों को इस योजना से जोड़ दिया गया है। गावं के प्रत्येक परिवार को नल के कनेक्शन के साथ ही शुद्व जल उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत चम्पावत में प्रथम फेज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्यों पर टेंडर प्रक्रिया कर दी है, जल्दी ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

समीक्षा मेें महाप्रबन्धक जलसंस्थान पिथौरागढ़ डी.के. सिंह, मुख्य अभियंता कुमाऊँ पेयजल निगम ओम प्रकाश,अधिशासी अभिंयता चम्पावत वीके पाल, संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!